फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Grandmothers above 100 years of age honored

Faridabad News: 100 वर्ष से अधिक उम्र की दादियों को किया सम्मानित

Mon, 25 Nov 2024 03:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Grandmothers above 100 years of age honored
सेक्टर 14 में ख्याल अपने बुजुर्गों का कार्यक्रम किया गया आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दक्ष फाउंडेशन की ओर से रविवार को सेक्टर 14 स्थित निजी स्कूल में ख्याल अपने बुजुर्गों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद ईस्ट, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस, हरियाणा पुलिस, हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी, एनएचपीसी और अन्य प्रमुख भागीदारों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में पीढ़ियों के बीच जुड़ाव, सांस्कृतिक सराहना और बुजुर्गों के अनमोल योगदान का हार्दिक सम्मान देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत दक्ष फाउंडेशन के चीफ एडवाइजर सीए तरुण गुप्ता द्वारा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता गौतम ने की।फरीदाबाद की सबसे बुजुर्ग दो महिलाओं को उनकी अद्भुत दीर्घायु और जीवटता के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें दादी चंद्री देवी फौजदार, आयु 110 वर्ष, गांव सिही, सेक्टर-8 और दादी सरबती देवी, आयु 102 वर्ष, गांव भटोला । इन प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित करते हुए दर्शकों ने तालियों से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


अशोक सैनी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से अशोक सैनी को खेलों को बढ़ावा, जीएस बंगा को उद्यमिता, मेजर जनरल (डॉ.) रंजीत सिंह को रक्षा सेवाएं, आचार्य डॉ. बलदेव राज शांत को साहित्य, के एल खुराना को शिक्षा, डी सी जैन को पर्यावरण संरक्षण, शैल बाला जैन और नरेंद्र कुमार मित्तल को सामाजिक सेवा, डॉ. सुभाष घई को स्वास्थ्य सेवाएं,हवा सिंह नाथ और डॉ. माया मेहरोत्रा को कला और संस्कृति, प्रोफेसर सी एल कुंडू को प्रशासनिक सेवाएं, न्यायमूर्ति आईपी वशिष्ठ (सेवानिवृत्त) को विधि सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed