फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Government will start medical college closed in Chhayasa in two days

छांयसा में बंद पड़े मेडिकल कॉलेज को दो दिन में शुरू करेगी सरकार

Mon, 26 Apr 2021 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Government will start medical college closed in Chhayasa in two days
फरीदाबाद। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिले में आने वाले दो दिनों में ही अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज को सौ बेड की सुविधा के साथ शुरू कर दिया जाएगा। गांव छांसया में वर्षों से बंद पड़े गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज को राज्य सरकार पहले ही अपने अधीन ले चुकी है। सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिले में मेडिकल कॉलेज के दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के अंदर यहां 100 ऑक्सीजन बेड का अस्पताल तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ने के साथ ही अस्पतालों के ऊपर दबाव बढ़ गया है। ऑक्सीजन सप्लाई लगातार बाधित थी। इसका भी हल निकाला गया है। तरल ऑक्सीजन की बजाय रेसियस फॉर्म में ऑक्सीजन मिल जाएगी और इससे पानीपत और हिसार में दो 500-500 बेड के अस्पताल डीआरडीओ की मदद से तैयार कराए जा रहे हैं। इन दोनों स्थानों का निरीक्षण भी किया गया है। सरकार मेडिकल कॉलेज में बेड बढ़ाना चाहती है। इसके लिए काम किया जा रहा है। इन प्रयासों में फरीदाबाद के अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज को भी शामिल कर मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सही समय पर उपचार देने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें डॉक्टर व अन्य मेडिकल स्टाफ आर्मी पालमपुर से आएगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में मुहैया कराई दवा
उन्होंने कहा कि प्रदेश में दवाओं की किल्लत नहीं है। रेमडेसिविर इंजेक्शन सरकारी अस्पतालों में मुहैया कराई गई है। निजी अस्पतालों के पास भी यह इंजेक्शन उपलब्ध है। अब तक 160 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का कोटा राज्य सरकार के पास था। इसे केंद्र से अनुरोध कर बढ़ावा गया है, अब 200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सुविधा सरकार के पास है। इसके साथ ही अलग से 40 मीट्रिक टन की मांग की गई है। इसकी आपूर्ति जमशेदपुर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन से नहीं होगा कोई हल, सख्ती बढ़ाएं
मुख्यमंत्री ने जिले में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाए जाने के सवाल पर कहा कि किसी को अंदेशा नहीं था कि कोरोना की दूसरी लहर इतनी तेजी से आएगी। हालांकि स्थिति सामने है तो समझदारी से निपटा जाएगा। हम व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन किसी भी समस्या का हल नहीं है। इससे अच्छा है कि सख्ती की जाए और लोगों को जागरूक किया जाए। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, मंडलायुक्त संजय जून, उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed