{"_id":"6457dbe2389d7dfdd8070d16","slug":"government-took-back-award-from-teacher-after-14-years-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-4031-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सरकार ने शिक्षक से 14 वर्ष बाद वापस लिया पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सरकार ने शिक्षक से 14 वर्ष बाद वापस लिया पुरस्कार
Sun, 07 May 2023 10:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Sun, 07 May 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लकड़पुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में तैनात संस्कृत के अध्यापक यतेंद्र कुमार शर्मा का 14 वर्ष बाद राज्य शिक्षक पुरस्कार वापस ले लिया गया है। उन्होंने वर्ष 2009 में राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि उसमें उन्होंने कक्षा आठवीं के अपने तीन वर्षों के नकारात्मक बोर्ड रिजल्ट को नहीं दिखाया था और रुपयों का गबन भी किया था। यह मामला शिक्षा विभाग के नवनियुक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश खुल्लर के सामने आते ही उन्होंने उचित कार्रवाई का आदेश दिया है।
आरोप है कि उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहतपुर फरीदाबाद में भवन निर्माण के दौरान करीब 6,00,000 रुपये और उसी स्कूल में विद्यार्थियों की स्टेशनरी एवं यूनिफॉर्म के ग्रांट के 3,70,0000 रुपये का भी गबन किया है। इस संबंध में विभागीय जांच भी की जा रही है, लेकिन कुछ विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ के चलते उस पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मुनेश चौधरी का कहना है कि पिछले कई सालों से मामले की जांच चल रही है। विभाग की ओर से जो भी दिशानिर्देश आएगा, उसका पालन किया जाएंगा।