फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Got courage from family and defeated cancer

Faridabad News: परिवार से मिली हिम्मत तो कैंसर को दी मात

Mon, 30 Jun 2025 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Got courage from family and defeated cancer
कई महीनों इलाज के बाद हुए स्वस्थ
विज्ञापन

भारती दुबे
फरीदाबाद। कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसका नाम सुनकर ही लोग कांप जाते हैं। ऐसे में किसी को यह पता चले कि उसे कैंसर है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। आज हम बात कर रहे हैं प्रोस्टेट और आंत में कैंसर हो जाने पर मरीजों को क्या समस्या होती है और इसमें किन चीजों का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। डॉक्टर की मानें तो कैंसर में सबसे पहले वजन में गिरावट देखने को मिलती है। जिसका असर मरीज के पूरे स्वास्थ्य पर पड़ता है। कई लोगों ने परिवार के समर्थन से कैंसर को मात दी है।


मरीजों से बातचीत


मुझे काफी समय से पेट से संबंधित समस्या हो रही थी। जिसके बाद जब मैंने जांच कराई तो मुझे पता चला कि मुझे प्रोस्टेट कैंसर है, जोकि चौथी श्रेणी में पहुंच चुका है। यह सब सुनकर मानों मेरे और मेरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। मैं बहुत घबरा गया था। मैंने कई जगह इसका इलाज कराया लेकिन मुझे कहीं भी आराम नहीं मिला। मुझे पेशाब करने में कठिनाई, बार-बार और तत्काल पेशाब करने की जरूरत और पेशाब में खून आने जैसी समस्याएं हो रही थी। जिसके बाद मुझे लगा मैं ठीक नहीं हो पाउंगा। लेकिन इसके बाद मैंने फरीदाबाद के निजी अस्पताल में अपना इलाज कराया। मेरे परिवार ने मुझे काफी समर्थन दिया। जिसके कारण मुझमें हिम्मत आई और अब मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं। --
विज्ञापन

डीएस भदौरिया, इंदौर

------

मुझे आंत में कैंसर हो गया था। जिसके बाद मैं बहुत डर गया था। मेरा अभी इलाज चल रहा है। मेरे पेट में ऐंठन के साथ दर्द, पेट का फूलना और तेजी से वजन कम हो रहा था। पहले मेरे पेट में इंफेक्शन था। जिसके बाद वह कैंसर बन गया था। जिसके बाद मेरा इलाज फरीदाबाद के निजी अस्पताल में चला। मेरा परिवार काफी घबरा गया था। मैं 6 महीने तक अस्पताल में ही भर्ती रहा। उस दौरान मेरे परिवार ने मेरा बहुत साथ दिया। जिसकी वजह से आज मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं। मैं अब काफी परहेज कर रहा हूं और समय मुताबिक दवाइयों का सेवन कर रहा हूं। मुझे पूरा विश्वास है, मैं जल्द ही बिल्कुल स्वस्थ हो जाऊंगा। -- प्रहलाद, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन



आंत में कैंसर होने पर लोग घबरा जाते हैं। इसमें पेट में दर्द और वजन में गिरावट आम लक्षण है। इस दौरान लोगों को दवाई के साथ- साथ प्रोत्साहन देना भी बेहद जरूरी होता है। जिससे मरीज निराश न हो और समय रहते उपचार करा ले। जब इस तरह की कोई परेशानी नजर आए तब हल्का खाना खाना चाहिए। शराब और धूम्रपान से दूरी बना लेनी चाहिए। मांस का सेवन न करें। कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। -- डॉ. सन्नी जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed