{"_id":"6a270ea0cc556ebe8a022b04","slug":"golden-cards-to-be-provided-to-fimtia-members-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71904-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एफआईएमटीआईए के सदस्यों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एफआईएमटीआईए के सदस्यों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे
विज्ञापन
एफआईएमटीआईए और यथार्थ अस्पताल के बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एफआईएमटीआईए) द्वारा रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यथार्थ अस्पताल के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर मौजूद रहे।
एफआईएमटीआईए के अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि एफआईएमटीआईए एवं यथार्थ अस्पताल के बीच समझौता ज्ञापन आईएमटी के उद्यमियों और कर्मचारियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस समझौते के तहत एफआईएमटीआईए के सदस्यों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनके माध्यम से उन्हें अस्पताल में विशेष सुविधाएं एवं वीआईपी सहायता प्राप्त होगी।
इसके अतिरिक्त कर्मचारियों एवं श्रमिकों को मात्र 500 रुपये में ओपीडी सुविधा उपलब्ध होगी तथा विभिन्न उपचारों एवं सर्जरी पर लगभग 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट प्रदान की जाएगी। यह सुविधा पूरे औद्योगिक परिवार के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने अपने संबोधन में कहा कि आईएमटी फरीदाबाद प्रदेश के औद्योगिक विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां के उद्योगपतियों की समस्याओं एवं मांगों को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तक पहुंचाने का कार्य वह पूरी गंभीरता से करेंगे। बैठक में देवाशीष इंजीनियरिंग के डीके मिश्रा, अंबे इंजीनियर्स के वीके गुप्ता, प्रेसकोटेक से प्रभाकर शुक्ला, आईसी जैन, पूर्व अध्यक्ष एमएल शर्मा, महासचिव रमेश अरोड़ा, अजयपाल सहित कई उद्यमी व अन्य मौजूद रहे।