{"_id":"69502bc6402ee9770f0b88bc","slug":"goat-fc-beat-shrestha-fc-4-2-in-a-penalty-shootout-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58977-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेनाल्टी शूटआउट में गोट एफसी ने श्रेष्ठ एफसी को 4-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेनाल्टी शूटआउट में गोट एफसी ने श्रेष्ठ एफसी को 4-2 से हराया
विज्ञापन
- मॉर्निंग एफसी, आजाद एफसी, खेड़ला एफसी और टैक्समैन की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के एनआईटी स्थित एयर फोर्स मैदान में शुक्रवार से शुरू हुई आजाद चैलेंजर कप फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को दूसरे दिन भी रोमांच जारी रहा। दूसरे दिन कई टीमों ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करने के लिए दम दिखाया। इनमें मॉर्निंग एफसी, आजाद एफसी, खेड़ला एफसी और टैक्समैन की टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। अब यह चारों टीमों रविवार को अपने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए एक-दूसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आएंगी।
इसके अलावा शनिवार को हुए मुकाबलों में कई टीमों ने दम दिखाया। पहला मुकाबला मॉर्निंग एफसी और डीएचएफसी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मॉर्निंग एफसी ने आसानी से 3-0 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में टैक्समैन ने अटाली को 2-0 से हराया। तीसरे मुकाबले में गोट एफसी ने श्रेष्ठ एफसी को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। चौथे मुकाबले में मॉर्निंग एफसी ने सागरमथा को 1-0 हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
पांचवें मुकाबले में टैक्समैन ने सुपर स्ट्राइकर को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। छठे मुकाबले में खेड़ला एफसी ने गोट एफसी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वहीं दिन के अंतिम मुकाबले में आजाद एफसी ने स्लम एफसी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। अब रविवार को मॉर्निंग एफसी बनाम आजाद एफसी और खेड़ला एफसी बनाम टैक्समैन के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इन मुकाबलों में जीतने वाली टीमें रविवार शाम को फाइनल के लिए उतरेंगी। बता दें कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपये दिए जाएंगे।