फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gladiators batsmen were defeated in front of Aditya.

Faridabad News: आदित्य के सामने ग्लेडिएटर्स के बल्लेबाज पस्त

Mon, 20 Apr 2026 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gladiators batsmen were defeated in front of Aditya.
- पंडित वॉरियर्स ने छह विकेट से जीता मुकाबला
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। एमडी क्रिकेट मैदान पर रविवार को पंडित वॉरियर्स ने ग्लेडिएटर्स क्लब को छह विकेट से हराया। टी-20 मुकाबले में ग्लेडिएटर्स क्लब ने पांच विकेट पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए अमित ने 50, अमित लखानी ने 28 और यश ने 26 रन बनाए। पंडित-11 के तेज गेंदबाज आदित्य ने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट चटकाए। जवाब में बल्लेबाजी को आई पंडित वॉरियर्स ने महज 11.1 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए मंगल ने 30 गेंदों पर 77 रन और मनमोहन ने 27 रन बनाए। ग्लेडिएटर्स की ओर से अमित लखानी को दो और गौरव व राहुल को एक-एक विकेट मिला। पंडित वॉरियर्स के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले आदित्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed