फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gita's message is beneficial for world humanity: Yogi

गीता का संदेश विश्व मानवता के लिए है कल्याणकारी : योगी

Mon, 01 Nov 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Gita's message is beneficial for world humanity: Yogi
फरीदाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हरियाणा की धरती से निकला श्रीमद्भागवत गीता का संदेश विश्व मानवता के लिए कल्याणकारी है। उन्होंने कहा कि यह धरती वीरों, संतों और ईश्वर की भूमि है, क्योंकि महाभारत का युद्ध भी यहीं हुआ। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीला भी यहीं रचाई थी, इसलिए यह पालन भूमि कही जाती है। योगी आदित्यनाथ ने यह बातें सोमवार को प्याला गांव स्थित नाथ संप्रदाय के प्राचीन प्यला कुटी मठ में ब्रह्मलीन महंत सोमनाथ की प्रतिमा का अनावरण करने के दौरान कही। उन्होंने महंत मंगलनाथ को भी गद्दीनशीन कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महर्षि वेदव्यास का यह क्षेत्र कौरवों व पांडवों की कर्मस्थली रहा है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने भारत में जन्म लिया है। उन्होंने देश को तोड़ने की कोशिश करने वालों को भी मंच से चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी किसी भी शक्ति के इरादे को सफल नहीं होने दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किया और 500 वर्षों से चले आ रहे राम मंदिर के विवाद का समाधान निकाला। उनके नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई भी दी। इसके साथ ही दिवाली की अग्रिम बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले भगवान श्रीकृष्ण जब बुराई का संहार कर लौटे थे, तो पूरे आर्यव्रत में दीप जलाकर खुशियां मनाई गईं थीं और अब भी हम पूरे उल्लास के साथ उस परंपरा को निभा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दिवाली पर्व को कोरोना प्रोटोकोल के साथ मनाने का आह्वान भी किया। इस दौरान देशभर से प्याला कुटी मठ में पहुंचे नाथ संप्रदाय के साधु-संतों का अभिवादन करते हुए वह बोले कि आज हम महंत सोमनाथ की प्रतिमा का अनावरण कर रहे हैं। महंत सोमनाथ एक सिद्ध संत थे। इस दौरान प्याला कुटी के नए गद्दीनशीन महंत मंगलनाथ को भी बधाई दी। इस अवसर पर अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ के गद्दीनशीन व अलवर से सांसद महंत बालकनाथ ने भी संबोधित किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री महेंद्र नाथ, विधायक नयनपाल रावत, विधायक राजेश नागर, उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव अविनाश अवस्थी, महंत चेतईनाथ महाराज, कृष्णनाथ महाराज, सेवानाथ महाराज, सेवानाथ, हरिनाथ, पंचमनाथ, पूर्णनाथ, प्रकाशनाथ, रामनाथ, गोपालनाथ, दौलतनाथ व मंगलनाथ सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed