फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girlfriend slits lover's throat after plying him with alcohol.

Faridabad News: शराब पिलाकर प्रेमिका ने रेता प्रेमी का गला

Sat, 01 Aug 2026 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend slits lover's throat after plying him with alcohol.
शादी का वादा टालना पड़ा भारी, सोसाइटी में काम के दौरान बढ़ी थीं नजदीकियां
विज्ञापन

24 घंटे में क्राइम ब्रांच ने सुलझाई अनंगपुर की वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव अनंगपुर में पेंटर की गला रेतकर की गई हत्या की गुत्थी को अपराध शाखा डीएलएफ ने 24 घंटे में सुलझाते हुए आरोपी प्रेमिका को 31 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि शादी का लगातार दबाव बनाने और प्रेमी द्वारा बार-बार बात को टालने से नाराज प्रेमिका ने साजिश रचकर पेंटर की गला रेतकर हत्या की थी।
पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर मध्य प्रदेश के जिला रीवा (हाल किरायेदार गांव अनंगपुर) की रहने वाली महिला को 24 घंटे के भीतर काबू कर लिया है। अदालत ने आरोपी महिला को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 30 जुलाई को गांव अनंगपुर के डोमका मोहल्ला स्थित एक बंद मकान से बदबू आने पर पुलिस को सूचना मिली थी। जब दरवाजा खोलकर देखा गया तो अंदर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा था, जिसकी पहचान मूलरूप से अलीगढ़ (यूपी) निवासी 36 वर्षीय सदाकत के रूप में हुई। गर्दन पर धारदार हथियार से गहरे कट के निशान थे। मृतक के भाई नजाकत अली की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी थी।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि मृतक सदाकत और आरोपी महिला दोनों सेक्टर-86 स्थित ओमेक्स सोसाइटी में काम करते थे। सदाकत पेंटिंग का काम करता था, जबकि महिला घरों में झाड़ू-पोंछा करती थी। दोनों पहले से ही शादीशुदा थे। महिला को उसके पति ने छोड़ दिया था, जिसके बाद उसकी जान-पहचान सदाकत से हुई। महिला उस पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी लेकिन सदाकत हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर शादी की बात को टाल देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पिलाकर सुलाया, फिर चाकू से रेता गला
आरोपी महिला ने पूछताछ में खुलासा किया कि सदाकत द्वारा शादी की बात बार-बार टालने से वह गुस्से में थी। 25 जुलाई को उसने साजिश के तहत सदाकत को अनंगपुर स्थित अपने किराये के कमरे पर बुलाया। वहां उसने सदाकत को पहले शराब पिलाई। जब अत्यधिक नशे के कारण सदाकत बेड पर ही बेसुध होकर सो गया, तो महिला ने किचन से चाकू उठाकर उसका गला रेत दिया। सदाकत की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद किसी को शक न हो, इसलिए महिला ने शव को अंदर ही छोड़ दिया और कमरे के मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया और मौके से भाग गई। एक अगस्त को आरोपी महिला को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, महिला के खून से सने कपड़े और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed