फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   girl was murdered after being misdeed in one sided love

सदमे में गई मां की जान: एकतरफा प्यार में युवती की दुष्कर्म के बाद की थी हत्या, एक साल से कर रहा था परेशान

Tue, 30 May 2023 09:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 May 2023 09:53 AM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से एकतरफा प्यार करता था। करीब एक साल से युवती को इसके बारे में बता रहा था, लेकिन वह हर बार उसे डांट देती थी। आरोपी ने बताया कि वह उससे शादी करना चाहता था। उसे लगा संबंध बनाने के बाद युवती शादी करने को मजबूर हो जाएगी।

विज्ञापन
girl was murdered after being misdeed in one sided love
आरोपी आनंद कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्राइम ब्रांच डीएलएफ टीम ने युवती की हत्या के आरोप में गांव जगतपुर देवी राय, सिवान (बिहार) निवासी आनंद कुमार (21) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एकतरफा प्यार में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या की थी। आनंद निजी कंपनी में नौकरी करता था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 26 मई की शाम युवती का शव घर में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत गला दबाने के कारण हुई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने बिहार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से एकतरफा प्यार करता था। करीब एक साल से युवती को इसके बारे में बता रहा था, लेकिन वह हर बार उसे डांट देती थी।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह उससे शादी करना चाहता था। उसे लगा संबंध बनाने के बाद युवती शादी करने को मजबूर हो जाएगी। वारदात के दिन उसने युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कहा कि वह पुलिस को इसके बारे में बताएगी। आरोपी ने डर के कारण युवती का गला घोंटा बाद में तकिये से मुंह दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की मौत के सदमे में मां की जान गई
युवती की मौत के अगले दिन उसकी मां की भी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मां बेटी की मौत सहन नहीं कर सकी। मृतका का पिता गुजरात में नौकरी करते हैं। पीड़िता मां और बहन के साथ आदर्श नगर में किराए पर रहती थी। युवती की मौत के बाद बुधवार रात उसकी मां की तबीयत खराब हो गई। इलाज के दौरान में उसकी मौत हो गई थी। भाई के बिहार से आने के बाद दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed