फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girl playing outside the house came on the road, crushed to death by tractor

Faridabad News: घर के बाहर खेल रही बच्ची सड़क पर आई, ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Wed, 17 Apr 2024 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Girl playing outside the house came on the road, crushed to death by tractor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्ष की बच्ची की ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आकर मौत हो गई। बच्ची खेलते-खेलते घर के बाहर दूसरी सड़क पर चली गई थी। इस दौरान सड़क पर तेज रफ्तार से आ रहा ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया। परिजनों की शिकायत पर थाना छायंसा पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव मौजपुर निवासी सोनू ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करता है। उनके दो बच्चे हैं। उनकी डेढ़ साल की बेटी सान्या मंगलवार को घर के बाहर खेल रही थी। वह खेलते-खेलते दूसरी सड़क पर चली गई। वहां तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ट्राॅली चालक ने उनकी बेटी सान्या को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर को बच्ची के ऊपर से निकालकर ले गया। ट्रैक्टर गांव मौजपुर निवासी गिर्राज चला रहा था। चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना छांयसा प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि चालक को पकड़ने के लिए छापा मार रहे हैं। अभी चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed