फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girl murdered and body thrown on railway line

Faridabad News: युवती की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंका

Thu, 25 Apr 2024 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Girl murdered and body thrown on railway line
शरीर पर मिले चोट के निशान, कंपनी से अपनी मौसी के घर जा रही थी युवती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कंपनी से घर जा रही नवविवाहिता का शव बल्लभगढ़ के फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइन पर मिला। प्राथमिक जांच में नवविवाहिता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि युवती की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंक दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। नवविवाहिता जुड़वां बहने थीं और दोनों की शादी मई 2022 में एक ही घर में हुई थी। जीआरपी ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

मथुरा के जटवारी शेरगढ़ निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि करीब 14 साल से सुभाष कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी काजल व 20 साल की छोटी बेटी चंचल की शादी पलवल के कलवाका गांव में तीन मई 2022 को एक ही घर में की थी। शादी के दो-तीन महीने बाद ही चंचल की उसके पति से अनबन शुरू हो गई, जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। कुछ समय के बाद उसकी दूसरी बेटी काजल की भी पति से अनबन हो गई। दोनों करीब एक साल से उनके पास रह रही हैं। डेढ़ महीने से दोनों बेटियां काजल व चंचल एक कंपनी में हेल्पर की नौकरी कर रही हैं। बुधवार सुबह 7:30 बजे दोनों घर से कंपनी के लिए गई थीं। शाम को काजल घर पर आ गई थी, लेकिन चंचल नहीं आई। काजल ने उनको बताया कि चंचल बैग लेकर फरीदाबाद मौसी के घर गई है। बृहस्पतिवार की सुबह वहीं से ड्यूटी के लिए आ जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस को युवती के बैग से आधार कार्ड मिला। इसके बाद पुलिस ने सुबह परिजनों को बताया कि एक युवती का शव जीटी रोड रेलवे फ्लाईओवर के निकट रेलवे स्टेशन पर पड़ा हुआ है। पिता राजबीर सिंह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। पिता ने शव की पहचान कर ली। शव पर जगह-जगह धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चंचल की हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे लाइन पर फेंका गया। जीआरपी एसएचओ राजपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed