फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Girl lost 2.5 lakh in want of NRI groom

एनआरआई दूल्हे की चाहत में युवती ने ढाई लाख गंवाए

Mon, 30 Nov 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Girl lost 2.5 lakh in want of NRI groom
फरीदाबाद। एनआरआई दूल्हे की चाहत में एक युवती को ढाई लाख रुपये का नुकसान हो गया। युवती साइबर ठगों के चक्कर में फंस गई और रुपये गंवा दिए। किस्तों में जा रहे पैसों के मांगने का सिलसिला जब बंद नही हुआ तो उसे शक हुआ और उसने पुलिस को शिकायत दे दी। साइबर अपराध थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एनआइटी क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसने शादी के लिए मेट्रीमोनियल साइट पर अपना खाता बनाया था। उसके पास अमोल नाम के युवक का शादी के लिए प्रस्ताव आया। अमोल ने अपना पता स्कॉटलैंड दर्शाया हुआ था। युवती ने उससे बातचीत शुरू कर दी। उसने खुद को एनआरआई (अप्रवासी भारतीय) भारतीय बताया। 40 दिन तक उनके बीच बातचीत होती रही। इसके बाद अमोल ने भारत आने के लिए हां किया।
विज्ञापन

अमोल को जिस दिन भारत आना था, उसी दिन युवती के पास मुंबई एयरपोर्ट के नाम से एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह इमीग्रेशन विभाग से बात कर रहा है। अमोल का हेल्थ इंश्योरेंस नहीं होने के कारण एयरपोर्ट पर रोक लिया है। इसके बाद उन्होंने अमोल से बात कराई, उसने 37 हजार रुपये की सहायता मांगी। युवती ने रुपये उसके खाते में भेज दिए। थोड़ी देर बाद फिर फोन आया। इस बार बताया गया कि अमोल के पास 25 हजार पाउंड हैं। ये मनी लांड्रिंग का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार युवती से 1.57 लाख रुपये भेजने को कहा गया। युवती ने फिर से रुपये भेज दिए। कुछ देर बाद तीसरा फोन आया। इस बार पाउंड को भारतीय रुपयों में बदलने के लिए 3.20 लाख रुपये की मांग की गई। इस बार युवती को कुछ संदेह हुआ और 40 हजार रुपये ही ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी का नंबर बंद हो गया। काफी कोशिश के बाद भी जब उससे संपर्क नहीं हो सका तो युवती को समझ आया कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने तुरंत साइबर अपराध थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया।

साइबर अपराध थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार ने बताया कि मेट्रीमोनियल साइट के माध्यम से हो रही ठगी की वारदात नाइजीरियाई गैंग करता है। ये साइट पर फेक प्रोफाइल बनाकर अकाउंट बनाते हैं, इसके बाद लोगों को झांसे में लेते हैं। लोगों इनसे सतर्क रहना चाहिये किसी भी सूरत में किए लिंक पर क्लिक नहीं करें और न ही किसी अनजान के खाते में पैसे भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed