पायलेट बनने की तैयारी कर रही 19 साल की कृतिका ने स्कॉर्पियो कार से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे बडौली पुल के पास पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। ओवरस्पीड के चालान करने के लिए ये इंटरसेप्टर गाड़ी एक्सप्रेस-वे किनारे खड़ी थी। हादसे में टक्कर लगने से गाड़ी से बाहर खड़ा होमगार्ड जवान फ्लाईओवर से लगभग 20 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि गाड़ी में मशीन के पास बैठे सिपाही दीपक को भी चोट लगी।
मैगी के लिए 170 की स्पीड: पुलिस की गाड़ी उड़ाने वाली कृतिका कर रही पायलट बनने की तैयारी, हाईवे को समझा रनवे!
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 08 Jun 2025 08:10 PM IST
सार
बीपीटीपी थाना एसएचओ इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि 19 साल की युवती कृतिका पायलेट बनना चाहती है। इसके लिए टेस्ट पास करने के लिए कई महीनों तक उसने दिल्ली द्वारका से कोचिंग भी ली है। अब जनवरी 2025 से वो घर पर रहकर तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन