{"_id":"656e0dc5a3b6bf42600ea9a6","slug":"girl-dies-under-suspicious-circumstances-after-falling-from-31st-floor-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17598-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 31वीं मंजिल से गिरकर युवती की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 31वीं मंजिल से गिरकर युवती की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित अंसल राॅयल हेरिटेज सोसाइटी की 31 वीं मंजिल से गिरकर युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब नौ बजे की है। तेज आवाज सुनकर सोसाइटी के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना मिली सेक्टर-70 स्थित अंसल रायल हेरिटेज सोसाइटी की 31वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में युवती गिर गई है। दावा है कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवती की मौत हो चुकी थी। मौके पर फोरेंसिक विभाग से डॉक्टर मनीषा की टीम, थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार और एसीपी तिगांव मौके पर पहुंचे। युवती की पहचान मूल रूप से नेपाल निवासी कुसुम (25) के रूप में हुई है। फिलहाल परिवार दिल्ली के संत नगर में रह रहा था। परिवार में कुसुम की मां के अलावा एक बड़ी बहन है। कुसुम एक कंपनी के लिए मार्केटिंग का काम करती थी।
जांच में सामने आया युवती करीब तीन महीने पहले ही यहां रहने आई थी। युवती के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फ्लैट बल्लभगढ़ निवासी शिवम शर्मा ने किराए पर ले रखा था। वह अक्सर युवती से मिलने भी आता रहता था। पुलिस का दावा है कि वारदात के समय शिवम मौके पर नहीं था। प्राथमिक जांच में सामने आया घटना के समय युवती फ्लैट में अकेली थी। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना देकर शव कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना पाकर युवती की मां गंगा देवी आईएमटी चौकी आई लेकिन अभी तक परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
कई घंटे तक मौके पर ही पड़ा रहा युवती का शव
घटना के बाद लगभग पांच घंटों से अधिक समय तक युवती का शव मौके पर ही पड़ा रहा। पुलिस परिजन के आने का इंतजार करती रही। हद तो यह थी कि पंचनामे के लिए फ्लैट में रहने वाला कोई भी निवासी सामने आने को तैयार नहीं था। फ्लैट का मामला होने के कारण कोई किसी से ज्यादा जान पहचान नहीं रखता था।
शिवम से पूछताछ करेगी पुलिस
मंगलवार को शिवम को पूछताछ में शामिल किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम भी मंगलवार को किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही केस के आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील, चौकी प्रभारी आईएमटी