फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gifted car recovered from female friend's flat

महिला मित्र के फ्लैट से गिफ्ट में दी गई कार बरामद

Sat, 21 May 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Gifted car recovered from female friend's flat
फरीदाबाद। निगम में 200 करोड़ के घोटाले के आरोपी पूर्व मुख्य अभियंता डीआर भास्कर को गिफ्ट में दी गई इनोवा कार विजिलेंस ने बरामद कर ली है। आरोपी की निशानदेही पर शनिवार को कार सेक्टर-21डी में ही खड़ी मिली। आरोपी ने जांच टीम को गुमराह करने के लिए पहले दिल्ली का पता बताया था। टीम को जिस जगह से कार बरामद हुई है। वहां भास्कर की महिला मित्र का फ्लैट है। आरोपी को भी यहीं से गिरफ्तार किया गया था। कार ठेकेदार सतवीर ने अपने नाम से खरीदकर मुख्य अभियंता को दी थी।
विज्ञापन

भास्कर पहले विजिलेंस को दिल्ली लेकर गया। वहां कार नहीं मिली। इसके बाद विजिलेंस आरोपी को लेकर सेक्टर-21डी फ्लैट में पहुंची। वहां कार मिल गई। घोटाला मई 2020 में उजागर हुआ था। नगर निगम के तत्कालीन चार पार्षदों दीपक चौधरी, दीपक यादव, सुरेंद्र अग्रवाल व महेंद्र सरपंच ने तत्कालीन निगम आयुक्त को शिकायत दी थी कि निगम के लेखा विभाग ने ठेकेदार सतवीर की विभिन्न फर्मों को बिना काम किए भुगतान कर दिया है। निगम आयुक्त ने अपने स्तर पर मामले की जांच कराई। भुगतान में अनियमितताएं पाए जाने पर उन्होंने विजिलेंस जांच की सिफारिश की। विजिलेंस ने इस मामले में दो केस दर्ज किए। अब तक विजिलेंस ठेकेदार सतवीर और मुख्य अभियंता डीआर भास्कर को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों विजिलेंस के पास रिमांड पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed