{"_id":"65b150e5e350cbc5ae0c6f9e","slug":"gift-of-multigrade-parking-and-renovation-of-badkhal-lake-to-faridabad-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19845-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद को मल्टीग्रेड पार्किंग और बड़खल झील के जीर्णोद्धार का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद को मल्टीग्रेड पार्किंग और बड़खल झील के जीर्णोद्धार का तोहफा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी जिले में 270 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
7 विकास कार्यों का उद्घाटन व आठ का किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को फरीदाबाद को वर्षों से प्रतिक्षारत बड़खल झील के जीर्णोद्धार और मल्टीग्रेड पार्किंग जैसी बड़ी परियोजनाओं की सौगात दी है। सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सात परियोजनाओं का उद्घाटन और आठ परियोजनाओं का शिलान्यास समेत 270 करोड़ की 15 परियोजनाओं की सौगात दी है। इस अवसर पर सेक्टर-12 लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया।
पर्यटन के लिहाज से शहर के लिए बड़खल झील का बड़ा महत्व है। पिछले आठ वर्षों से बड़खल झील में पानी नहीं है। सरकार की ओर से बड़खल झील का जीर्णोंद्धार 20.92 करोड़ की लागत से कराया गया है। हालांकि, परियोजना में अभी भी कार्य बाकी है, लेकिन बड़े स्तर पर झील में पानी छोड़ा जा चुका है। इसके अलावा शहर में कोई भी अधिकृत पार्किंग नहीं है। शहरवासी अक्सर बाजारों में जाम से परेशान रहते हैं। प्रदेश सरकार ने ओल्ड फरीदाबाद में 16.73 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीग्रेड पार्किंग तैयार की है। यह फरीदाबाद की पहली पार्किंग है। इससे शहरवासियों को ओल्ड फरीदाबाद में पार्किंग की समस्या से कम जूझना पड़ेगा।
वर्चुअल कार्यक्रम में उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने फरीदाबाद सहित हरियाणा को 2034 करोड़ रुपये की धनराशि की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें मुख्य रूप से फरीदाबाद में सबसे अधिक धनराशि की विकास परियोजनाओं में 270 करोड़ रुपये की धनराशि विभिन्न विकास परियोजनाएं रही हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान लघु सचिवालय में विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, डीसी विक्रम सिंह और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण फरीदाबाद प्रशासक गरिमा मित्तल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
सात परियोजनाओं का किया उद्घाटन
-20.92 करोड़ की लागत से बड़खल झील का जीर्णोंद्धार
-16.73 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीग्रेड पार्किंग
-वेंटो नाइट ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 1.90 करोड़
-मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल तिगांव पर 4.85 करोड़
-आरएमसी रोड गुरुग्राम कैनाल पर 11 करोड़
-66 केवी सब स्टेशन सेक्टर-37 पर 16.50 करोड़
-बराही तालाब का नवीनीकरण पर 10.59 लाख
शिलान्यास वाली परियोजनाएं
एफएमडीए के 51 करोड़ 48 लाख रुपये की धनराशि के तीन रैनीवैल, 27.50 करोड़ रुपये की धनराशि के सूरजकुंड और 13.20 करोड़ रुपये की धनराशि के ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एक-एक 66 केवी सबस्टेशन, 17.00 करोड़ रुपये की धनराशि का राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान में 500 सीटों का ऑडिटोरियम तथा टीचिंग ब्लाक का निर्माण, 16 करोड़ रुपये की धनराशि का बल्लभगढ़-तिगांव- मंझावली रोड, 22.80 करोड़ रुपये की धनराशि से सेक्टर-16 में व्यवसायिक कांप्लेक्स और 5.04 करोड़ रुपये की धनराशि से फतेहपुर चंदीला गांव फरीदाबाद ओल्ड में चौपाल रोड, हाई मास्क लाइटिंग और गार्डनिंग के कार्य शामिल हैं।