फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gharoda's government school will be named after Rishabh Sharma

ऋषभ शर्मा के नाम पर होगा घरोड़ा का सरकारी स्कूल

Wed, 27 Jan 2021 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gharoda's government school will be named after Rishabh Sharma
लेफ्टिनेंट कर्नल शहीद ऋषभ शर्मा के पार्थिव शरीर को सैल्यूट करते सेना अधिकारी। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। जम्मू के कठुआ में हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा मूल रूप से बल्लभगढ़ के गांव घरोड़ा के निवासी थे। कुछ वर्षों से उनका परिवार सेक्टर-21सी स्थित नालंदा अपार्टमेंट में रह रहा है। हादसे में ऋषभ के शहीद होने की खबर जैसे ही गांव वासियों को मिली तो गांव का बच्चा-बच्चा शोक में डूब गया। मंगलवार शाम उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए फरीदाबाद लाया गया। ऋषभ की अंत्येष्टि में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने गांव घरोड़ा के सरकारी स्कूल का नाम शहीद ऋषभ शर्मा के नाम रखने की घोषणा की। बुधवार सुबह भारी संख्या में लोग शहीद ऋषभ की अंतिम यात्रा में शामिल होने नालंदा अपार्टमेंट पहुंचे। इसमें गांव घरोड़ा और सेक्टर वासी मुख्य रूप से शामिल थे। इस दौरान सभी की आंखें नम थी।
विज्ञापन

शहीद ऋषभ अमर रहें के लगे नारे
अंतिम यात्रा में लोगों ने भारत माता की जय, शहीद ऋषभ अमर रहें के नारे लगाए। पटेल चौक स्थित शवगृह पर शहीद के अंतिम दर्शन के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के भाई टिपरचंद शर्मा, तिगांव से कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित नागर, बड़खल से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा सहित आर्मी के उच्च अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने बारी-बारी से शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ी भी प्रेरणा लेती रहेगी
इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा देश सेवा में शहीद हुए। ऐसे शहीदों के कारण ही हम आजादी की सांस ले रहे हैं, जो देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने आप को नौछावर कर देते हैं। मां भारती के सपूत लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा देश की सुरक्षा करते-करते अपने प्राणों की आहुति दे गए। उनके चरणों में नतमस्तक करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और अमर शहीद ऋषभ शर्मा के नाम पर गांव घरोड़ा के सरकारी स्कूल का नाम रखने की घोषणा करता हूं। इससे वह हमेशा हमारे बीच रहेंगे। आने वाली पीढ़ी भी उनसे प्रेरणा लेती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed