{"_id":"6a270d2ae807c28ef6013054","slug":"get-interest-rebate-on-property-tax-payment-by-30th-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71874-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 30 तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर पाएं ब्याज पर छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 30 तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने पर पाएं ब्याज पर छूट
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को 30 जून तक का अंतिम मौका देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि इस अवधि में बकाया टैक्स जमा करने और संपत्ति का स्व-प्रमाणन (सेल्फ सर्टिफिकेशन) कराने पर ब्याज की पूरी छूट मिलेगी। इसके बाद बकायेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी।
नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत लोगों को घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से टैक्स जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। निगम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को सरकार की ब्याज माफी योजना का लाभ दिलाना और राजस्व संग्रह बढ़ाना है।