फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gaurav Khurana's brilliant innings helped NIT Champs to victory

Faridabad News: गौरव खुराना की आतिशी पारी से जीती एनआईटी चैंप्स

Sun, 19 Apr 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Khurana's brilliant innings helped NIT Champs to victory
- उचित की शतकीय पारी के बावजूद स्पार्टन्स को मिली हार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित एसएनएस मैदान पर शनिवार को एनआईटी चैंप्स ने स्पार्टन्स को 54 रन से हराया। एनआईटी के गौरव खुराना ने महज 42 गेंदों पर 137 रन बनाकर जीत में बड़ी भूमिका निभाई। टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर एनआईटी ने चार विकेट पर 307 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। गौरव खुराना ने 16 छक्के लगाए। दमन ने 37 गेंदों पर 67 और निखिल ने 21 गेंदों पर 51 रन बनाए। स्पार्टन्स के मनन, कृष्णा, मानक और पुष्कर ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में स्पार्टन्स की ओर से बल्लेबाजी को आए उचित ने 52 गेंदों पर 107 रन बनाए। आयुष सिंह ने 10 छक्कों की मदद से 16 गेंदों पर 64 रन की आतिशी पारी खेली। एनआईटी चैंप्स के लिए संजय ने चार ओवर में सिर्फ 22 रन देकर चार विकेट चटकाए। वहीं उमेश, गौरव और जतिन ने एक-एक विकेट लिया। गौरव खन्ना को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed