{"_id":"69b708595cb7eb9f9f0b7688","slug":"gas-agencies-remained-open-even-on-sundays-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65024-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रविवार के दिन भी खुली रहीं गैस एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रविवार के दिन भी खुली रहीं गैस एजेंसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में रविवार की छुट्टी होने के बाद भी कई गैस एजेंसियां खुली रहीं। हालांकि उपभोक्ताओं को जानकारी नहीं होने के कारण अन्य दिनों की तुलना में भीड़ नहीं दिखी। एक-दो उपभोक्ता ही एजेंसी पर सिलिंडर लेने पहुंच रहे थे। एजेंसी संचालकों ने बताया कि लोगों को कोई परेशानी न हो इसीलिए रविवार को एजेंसी खोली गई है।
वहीं एसजीएम नगर में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन नजर आई। जानकारी के अनुसार इस एजेंसी पर सिलिंडर का स्टॉक खत्म हो गया था। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे थे, लेकिन जैसे ही एजेंसी पर सिलिंडर पहुंचे, उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। एजेंसी संचालकों ने बताया कि अभी सिलिंडर बुक कराने के दो दिन बाद डिलिवरी दी जा रही है।
लोगों से बातचीत
अभी सबसे बड़ी दिक्कत ऑनलाइन बुकिंग की आ रही है। अगर यह प्रक्रिया ठीक से काम करने लगे तो गैस एजेंसी पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और भीड़ भी कम हो जाएगी।- करण, उपभोक्ता
विज्ञापन
कुछ लोगों ने बताया कि रात के समय ऑनलाइन बुकिंग चालू हो जाती है। मैंने रात को 12 से दो बजे तक ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश की, लेकिन सिलिंडर बुक नहीं हुआ। - अजीत, उपभोक्ता
डिलिवरी पहले की तुलना में काफी अधिक हो गई हैं। रविवार होने की वजह से कम हुई हैं। लेकिन जैसे ही बुकिंग की जानकारी आती है। हम डिलिवरी कर रहे हैं। - दीपांशु, डिलिवरी बॉय
सभी लोगों में डर बना हुआ कि अगर यह लड़ाई लंबी चली तो देश में गैस की कमी हो जाएगी। इसकी वजह से बुकिंग के लिए एजेंसियों पर भीड़ लग रही है। - रिहासर, उपभोक्ता