फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   garbage in road everywhere in mega safai abhiyan

Faridabad News: मेगा सफाई अभियान में भी शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर

Fri, 22 Sep 2023 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
garbage in road everywhere in mega safai abhiyan
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। मेगा सफाई अभियान के दौरान भी शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर होने से लोगों को परेशानी हो रही है। उनका कहना हैं कि डोर-टू-डोर भी कूड़े का सही उठान नहीं हो रहा है।
नगर निगम की ओर से दो अक्तूबर तक शहर में मेगा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत रोज सफाई कर्मियों की टीम वार्डाें में सफाई अभियान चलाकर कूड़ा बंधवाड़ी भेज रही है। हालांकि इसके बावजूद एनआईटी और सेक्टरों में सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। एनआईटी दो में सरकारी स्कूल के पास शुक्रवार को सुबह दस बजे तक कूड़े का ढेर पड़ा रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे बच्चों के साथ आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। उनका कहना हैं कि समय पर कूड़े का उठान नहीं होने से लोग गंदगी से परेशान रहते हैं। स्कूल के पास से कूड़े का खत्ता हटाए जाना चाहिए। वहीं, एनआईटी पांच में रेलवे रोड पर दोपहर 12 बजे कूड़े का ढेर लगा रहा। इससे रेलवे स्टेशन जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा गांधी कालोनी के मेन रोड पर कूड़े से वाहन चालकों समेत अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना हैं कि ये कैसा सफाई अभियान है। उनका कहना हैं कि कूड़े का उठान नहीं होने से परेशानी आ रही है। इसके अलावा सेक्टर 15, सेक्टर 17 और ओल्ड फरीदाबाद में भी कई जगहों पर कूड़े के ढेर मिले। उनका कहना हैं कि शहर में कई जगहों पर डोर-टू-डोर कूड़े का उठान नहीं होने से यह समस्या ज्यादा गंभीर हो रही है।
विज्ञापन


गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर गंदगी से परेशानी
गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बंधवाड़ी कूडा प्लांट पर काफी कूड़ा सड़क और आसपास बिखरा रहता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। इसे लेकर नगर निगम फरीदाबाद के स्वच्छता शाखा के जेई ने गुरुग्राम नगर निगम को पत्र लिखकर सड़क से कूड़ा उठाने को कहा है। जेई का कहना हैं कि ठेकेदारों की लापरवाही से बंधवाड़ी प्लांट के आसपास कूड़ा डाला जा रहा है। इससे सड़क के आसपास वातावरण दूषित हो रहा है। निगम अधिकारी का कहना हैं कि इस कारण फरीदाबाद नगर निगम की छवि आमलोगों में धूमिल हो रही है। अधिकारी ने गुरुग्राम नगर निगम से कहा कि ठेकेदारों से कहे कि कूड़े को इधर-उधर नहीं डाले। फरीदाबाद के जेई ने कहा कि इस बारे में संबंधित विभाग कार्रवाई करेंगे तो ठेकेदार या गुरुग्राम निगम जिम्मेदार होगा। बंधवाड़ी प्लांट की जिम्मेदारी नगर निगम गुरुग्राम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में सफाई व्यवस्था खराब है। काॅलोनी में डोर-टू-डोर की गाड़ी कभी कभार आती है। ऐसे में लोगों को मजबूर कूड़ेदान या इधर-उधर कूड़ा फेंकना पड़ता है।
-जेपी चौहान, एनआईटी

नगर निगम के मेगा सफाई अभियान का शहर में कोई खास असर नहीं दिख रहा। एनआईटी क्षेत्र में कई जगहों पर समय से कूड़े का उठान नहीं हो रहा है। सैनिक कालोनी रोड पर भी गंदगी की भरमार है।

-संजू देवी

सभी वार्डाें में टीम गठित कर सफाई कराई जा रही है। इको ग्रीन कंपनी कूड़े के उठान में लापरवाही बरत रही है। पिछले महीने दस लाख का जुर्माना लगाया था। इस माह पर कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत कई जगहों पर कूड़ेदान हटाकर पौधे रोपे गए हैं। लोगों से अपील हैं कि निगम के इस कार्य में सहयोग दें और खुले में कूड़ा नहीं डालें।
- डॉ. प्रभजोत कौर, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed