फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Garbage house will not be built in Riwajpur, movement ends

Faridabad News: रिवाजपुर में नहीं बनेगा कूड़ा घर, आंदोलन समाप्त

Wed, 28 Jun 2023 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Garbage house will not be built in Riwajpur, movement ends
फोटो-
विज्ञापन

- केंद्रीय राज्यमंत्री के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रिवाजपुर गांव में कूड़ा घर बनाने का विरोध कर रहे लोगों का धरना बुधवार को केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के आश्वासन पर समाप्त हो गया। अब कूड़ा घर के लिए अन्य विकल्प देखा जाएगा। गांव के लोग दो माह से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग दो माह से प्रदर्शन कर रहे थे। बीच में भी रिवाजपुर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की था। कृष्ण पाल ने कहा कि गांव में कूड़ाघर बनाने का काम रोक दिया गया है और वैकल्पिक स्थान ढूंढा जा रहा है। वहीं, ग्रामवासियों की अपील पर गांव टिकावली कॉलोनी में नाले के ऊपर जल्द पुलिया बनाने का भी आश्वासन दिया। कूड़ा घर बनाने के लिए गांव में बनी अवैध कॉलोनी को तोड़ने के लिए नगर निगम ने लोगों को नोटिस दिया था। इससे गांव के साथ अवैध काॅलोनी के लोग भी परेशान थे। इस दौरान नाहर सिंह चौहान, रवि चैहान, कुलदीप त्यागी, रोहताश चौधरी, ललित चौहान, विजयपाल, माला चौहान, मधु चौहान, राजवीर, कंवर सिंह, कहर सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed