फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Gang busted for stealing balance weight from railway line

रेलवे लाइन से बैलेंस वेट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Sun, 30 May 2021 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Gang busted for stealing balance weight from railway line
फरीदाबाद। रेलवे लाइनों पर लगाए जाने वाले ओएचई बैलेंस वेट चोरी करने वाले गिरोह के एक बदमाश को रेलवे की स्पेशल पुलिस ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के बदमाश दिल्ली मंडल के बल्लभगढ़-पलवल सेक्शन पर ओएचई बैलेंस वेट चोरी करते थे। पुलिस गिरोह के फरार सात अन्य बदमाशों की तलाश में जुट गई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम दिल्ली, फरीदाबाद, मथुरा सहित अन्य शहरों में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शुरुआती पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि गिरोह सरकारी व निजी स्थानों में 80 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। आरोपी पहली बार ही पुलिस की पकड़ में आया है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि पिछले कुछ समय से दिल्ली मंडल के बल्लभगढ़-पलवल सेक्शन पर ओएचई बैलेंस वेट चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय था। यह गिरोह ओएचई पोल पर लटके लोहे के बैलेंस वेट चोरी करता था। आरोपियों को काबू करने के लिए दिल्ली, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व पलवल के आरपीएफ के अधिकारियों की स्पेशल टीम बनाई गई थी। टीम ने खोजी कुत्ते, सीसीटीवी व जिला पुलिस की मदद ली। शनिवार को स्पेशल टीम ने गांव मुजेड़ी के पास बसी झुग्गियों में रहने वाले शिवम को गिरफ्तार कर लिया। शिवम ने बताया कि उसके अलावा गिरोह में सात और बदमाश हैं। टीम ने शिवम के कब्जे से 38 बैलेंस वेट चोरी किए। आरोपी ओएचई बैलेंस वेट को काटने के लिए हेक्सा ब्लेड का इस्तेमाल करते थे। आरोपी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करते थे। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि सातों आरोपियों की पहचान हो चुकी है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed