{"_id":"5739b58f4f1c1b6c17ac7ac3","slug":"furore-for-water-on-faridabad-municipal-corporation-headquarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लिए नगर निगम मुख्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लिए नगर निगम मुख्यालय पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 17 May 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदे पानी की सप्लाई और सीवर की समस्या से परेशान एनआईटी के लोगों ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में घुस गए और जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। अधिकारियों ने लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन मूलभूत सुविधाओं से वंचित प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा था।
विज्ञापन
सुबह करीब 11:30 बजे एनएच-2 के ए, ई, एम, एच और जे ब्लाक के लोग निगम मुख्यालय पहुंचे और कार्यकारी अभियंता एसके अग्रवाल के कार्यालय में घुस गए। लोग वहीं जमीन पर धरने पर बैठ गए। लोग अपने साथ बोतलों में सप्लाई का गंदा पानी भी लाए थे। प्रदर्शनकारी राजेश भाटिया, मानक चंद भाटिया, रेनू, कविता, मुकेश कुमार, मनोहर सिंह, वेद प्रकाश, वर्षा भाटिया ने बताया कि पिछले डेढ़ माह से पानी व सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
फोन करने पर जेई और एसडीओ फोन नहीं उठाते और न ही समस्या का समाधान करते। उनका कहना है कि यह कैसा स्मार्ट शहर है जहां लोगों को गंदा पानी पीने को मिल रहा है। लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। वहीं एनएच-वन ब्लाक निवासी ममता, गीता, पूजा व गीता ग्रोवर आदि का कहना था कि उनके यहां 15 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है।
अजरौंदा गांव में गंदे पानी की सप्लाई:
आपको जानकर यह हैरानी होगी कि जहां जिले के उच्चाधिकारी रहते हैं उसी के पीछे अजरौंदा गांव के लोगों को भी गंदा पानी पीने को मिला रहा है और अधिकारी अनजान हैं। गांव निवासी गौरव, जवाहर सिह, सुशीला देवी, रमा देवी आदि ने बताया कि शिवमंदिर के पास वाली सभी गलियों में पिछले तीन दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। लोग पड़ोसियों से पानी मांगकर काम चला रहे हैं। उनका कहना है कि पानी इस कदर बदबूदार आ रहा है कि वह जानवरों के पीने लायक भी नहीं है।