फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Full ration was not received till the end of April

Faridabad News: अप्रैल के अंत तक नहीं मिला पूरा राशन

Thu, 30 Apr 2026 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Full ration was not received till the end of April
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलने वाले सरकारी राशन में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। लोगों का कहना है कि अप्रैल में दो माह का राशन मिलना था, लेकिन महीने के अंत तक भी उन्हें पूरा राशन नहीं मिल पाया। ऐसे में कार्डधारक डिपो के बार-बार चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

स्थानीय निवासी मुकेश, कैलाश, सुनील, सुरेश, समयदीन, शीला, लक्ष्मी, असलम का कहना है कि डिपो होल्डर द्वारा बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठे के निशान तो लगवा लिए जाते हैं, लेकिन राशन वितरण नहीं किया जा रहा। इससे लाभार्थियों में भारी नाराजगी है। कई लोगों का कहना है कि वे कई दिनों से डिपो पर जा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें अलग-अलग बहाने बनाकर लौटा दिया जाता है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सही तरीके से नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन



अनाज मंडी में चल रहे डिपो पर उठे सवाल

शहर की अनाज मंडी में संचालित कई राशन डिपो एक बार फिर विवादों में हैं। विभागीय नियमों के विपरीत वर्षों से यहां डिपो चल रहे हैं, लेकिन संबंधित अधिकारी इस ओर अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन डिपो पर विभाग की मेहरबानी बनी हुई है, जिसके चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। कार्ड धारकों का कहना है कि कई बार उन्हें राशन आने की सूचना तक नहीं मिल पाती, जिससे वे अपने हक से वंचित रह जाते हैं। इसके अलावा पहले भी अनाज मंडी में डिपो संचालित करने वाले कुछ डिपो होल्डरों पर राशन की हेराफेरी के आरोप लग चुके हैं, लेकिन कार्रवाई के अभाव में स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कम तौल का खेल, जांच से दूर कांटे
राशन वितरण के दौरान कम तौल की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कार्डधारकों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित मात्रा से 3 से 5 किलो तक कम अनाज दिया जा रहा है, जिससे गरीब परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शहर सहित बीसरू, पुन्हाना, गुलालता, सहित कई गांवों से ऐसी शिकायतें सामने आई है। लाभार्थियों का कहना है कि डिपो पर इस्तेमाल होने वाले कांटों (तौल मशीनों) की विभाग द्वारा कभी जांच नहीं की गई। इसी का फायदा उठाकर डिपो होल्डर मनमानी कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारियों ने इस ओर गंभीरता नहीं दिखाई।

--------------------------

दो दिन पहले ही शहर सहित गांवों में राशन पहुंचा है। राशन वितरण जारी है। अगर तौल से संबंधित कोई शिकायत आती है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।

-अब्दुल अजीज, निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed