फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fuel pumps informed of 'No PUCC, No Fuel' rule; strict enforcement begins today.

Faridabad News: नो पीयूसीसी, नो फ्यूल नियम की पंपों को मिली जानकारी, आज से सख्ती

Wed, 07 Oct 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fuel pumps informed of 'No PUCC, No Fuel' rule; strict enforcement begins today.
पेट्रोल पंपों पर वाहन चालक सामान्य तरीके से ईंधन लेते दिखे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए लागू किए गए नो पीयूसीसी, नो फ्यूल नियम को लेकर मंगलवार को भी पेट्रोल पंपों पर पूरी तरह अमल शुरू नहीं हो सका। एनआईटी-3 और एनआईटी-5 स्थित पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को बिना पीयूसीसी जांच के पेट्रोल-डीजल मिलता रहा। हालांकि, पंप प्रबंधकों का कहना है कि उन्हें मंगलवार को ही नियम की जानकारी मिली है। इसके बाद सभी कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बुधवार से नियम का पालन शुरू होने की संभावना है।

एनआईटी-5 स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार को वाहन चालक सामान्य तरीके से पेट्रोल-डीजल भरवाते नजर आए। ईंधन भरने से पहले किसी वाहन चालक से पीयूसीसी नहीं मांगा गया और न ही वाहन नंबर के माध्यम से इसकी वैधता जांची गई। इसी तरह एनआईटी-3 स्थित पंप पर भी मंगलवार को सामान्य तरीके से ईंधन की बिक्री हुई।
विज्ञापन


एनआईटी-5 के पंप मैनेजर राज कुमार ने बताया कि मंगलवार को ही उन्हें नो पीयूसीसी, नो फ्यूल व्यवस्था की जानकारी मिली है। इसके बाद पंप पर तैनात सभी कर्मचारियों को नियम के बारे में बता दिया गया है। उन्होंने कहा कि बुधवार से पीयूसीसी की जांच शुरू की जा सकती है। बृहस्पतिवार तक पंप पर नियम से संबंधित बोर्ड भी लगा दिया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को इसकी जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम के तहत बिना वैध पीयूसीसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाना है। वाहन का नंबर स्कैन कर ऑनलाइन पीयूसीसी की वैधता जांचने की व्यवस्था की जानी है। कैमरा आधारित व्यवस्था शुरू होने तक मैन्युअल जांच के निर्देश दिए गए हैं। पंप संचालकों का कहना है कि नई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को जानकारी मिलने के बाद अब इसका पालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed