{"_id":"68fa7842f9f00a0be004da24","slug":"from-today-you-will-have-to-pay-rs-1970-to-fill-the-re-appear-form-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54157-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: री-अपीयर फॉर्म भरने के लिए आज से देने होंगे 1970 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: री-अपीयर फॉर्म भरने के लिए आज से देने होंगे 1970 रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की ओर से जारी री-अपीयर परीक्षा फॉर्म आज से भरने पर छात्रों को 1970 रुपये लेट फीस देनी होगी। पहले फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 16 अक्तूबर थी। निर्धारित समय में फॉर्म न भरने वाले छात्रों को 23 अक्तूबर तक 970 रुपये लेट फीस का भुगतान करना पड़ा था। एक बार फिर अतिरिक्त शुल्क के साथ पोर्टल खोला गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, जिन स्नातक छात्रों ने अभी तक अपने री-अपीयर फॉर्म नहीं भरे हैं, अब उन्हें 1940 रुपए लेट फीस का भुगतान करना होगा। सभी छात्र लेट फीस के साथ 3 नवंबर तक री-अपीयर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। 3 नवंबर के बाद छात्र आवेदन नहीं कर पाएंगे। 19 नवंबर को री-अपीयर परीक्षा होने की उम्मीद है।
वहीं पीजी छात्र 15 नवंबर तक लेट फीस के साथ री-अपीयर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 1940 रुपये लेट फीस के रूप में भरने होंगे। एक दिसंबर को पीजी छात्रों की री-अपीयर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। फिलहाल छात्र ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।