{"_id":"6a23048ad1020bf9530c519c","slug":"friendship-clinics-are-becoming-confidants-for-adolescents-providing-answers-to-every-health-related-question-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71712-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मित्रता क्लीनिक बन रहे किशोरों के हमराज, स्वास्थ्य से जुड़े हर सवाल का मिल रहा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मित्रता क्लीनिक बन रहे किशोरों के हमराज, स्वास्थ्य से जुड़े हर सवाल का मिल रहा जवाब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत संचालित मित्रता क्लीनिक किशोर-किशोरियों के लिए भरोसेमंद परामर्श केंद्र के रूप में उभर रहे हैं। यहां 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्वास्थ्य और जीवन से जुड़े संवेदनशील विषयों पर निशुल्क एवं गोपनीय सलाह दी जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार सीएचसी, एक एसडीएच और बीके अस्पताल स्थित जिला चिकित्सालय में कुल छह मित्रता क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी और परामर्शदाता किशोरों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुझाते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार किशोरावस्था में बच्चों को शारीरिक बदलावों के साथ-साथ मानसिक दबाव, पढ़ाई का तनाव, करियर की चिंता और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कई बार वे अपनी समस्याएं परिवार या दोस्तों के साथ साझा नहीं कर पाते। ऐसे में मित्रता क्लीनिक उन्हें बिना किसी झिझक अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
क्लीनिकों में संतुलित पोषण, एनीमिया की रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन, नशा मुक्ति, व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य तथा जीवन कौशल विकास जैसे विषयों पर परामर्श दिया जाता है। इसके साथ ही किशोरों को आत्मविश्वास बढ़ाने और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने के लिए भी मार्गदर्शन किया जाता है।
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि किशोरों में जागरूकता और सकारात्मक व्यवहार विकसित करने से भविष्य में कई स्वास्थ्य समस्याओं को रोका जा सकता है। यही कारण है कि आरकेएसके के तहत मित्रता क्लीनिकों को किशोर स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण आधार माना जा रहा है।
-- - नीरज