फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Friends jokingly poured water from a submersible pipe into the young man's private parts, leading to his death

Faridabad News: दोस्तों ने मजाक में युवक के गुप्तांग में सबमर्सिबल की पाइप से डाल दिया पानी, मौत

Tue, 20 May 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Friends jokingly poured water from a submersible pipe into the young man's private parts, leading to his death
17 मई की सुबह 5 बजे चार दोस्त लेकर गए थे घर से, 9 बजे वापस छोड़ गए
विज्ञापन

सेक्टर-58 थाने में गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना एरिया की राजीव कॉलोनी में 4 युवकों ने मिलकर अपने दोस्त के गुप्तांग में सबमर्सिबल की पाइप से पानी डाल दिया। आरोप है कि पानी के प्रेशर के चलते 35 साल के मनोज चौहान की आंत क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में युवक को इलाज के लिए दिल्ली एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया तो उसकी मौत हो गई। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-58 थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान संजय कॉलोनी निवासी संदीप व राहुल उर्फ कबूतर के तौर पर हुई। दोनों आरोपियों से टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


आरोपियों से शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि मनोज व आरोपी आपस में दोस्त हैं। गैर इरादतन हत्या का आरोप गिरफ्तार किए गए संदीप व राहुल उर्फ कबूतर के अलावा अतिंद्र व कार्तिक पर भी लगा है। आरोपियों ने बताया कि 16 मई की रात को संजय कॉलोनी में ही एक दोस्त की शादी में सभी गए हुए थे। वहां सभी ने शराब पी और अपने-अपने घर चले गए। 17 मई की अल-सुबह लगभग 5 बजे आरोपी मनोज के घर गए और उसे साथ लेकर डंपिंग यार्ड के पीछे एक फॉर्म पर चले गए। वहां पर पार्क में सभी नहाते हुए मस्ती करने लगे। इसी दौरान संदीप ने मनोज को पकड़ लिया, फिर राहुल उर्फ कबूतर ने सबमर्सिबल के चलते हुए पानी की पाइप मनोज के गुप्तांग में पीछे लगा दी। जिससे पानी मनोज के गुप्तांग से अंदर शरीर में चला गया। मनोज की हालत बिगड़ने लगी। सुबह लगभग 9 बजे वे सभी मनोज को उसके घर छोड़ आए और परिवार को बताया कि इसकी तबीयत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज के भाई आनंद चौहान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मनोज पेट में दर्द बताने लगा। मनोज को लेकर वे निजी अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने चेकअप व टेस्ट कर बताया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है, सूचना पुलिस को देनी चाहिए। साथ ही मनोज को वहां से बीके अस्पताल रेफर कर दिया। बीके अस्पताल से मनोज को बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहां से उसे दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। देर रात 1 बजे इलाज के दौरान मनोज की वहां मौत हो गई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज कर अब दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed