फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   friend's daughter raped

दोस्त की पांच वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म

Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
friend's daughter raped
बल्लभगढ़। थाना शहर इलाके में दोस्त की पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सोमवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

वह बच्ची को अपने साथ गाड़ी में घुमाने के बहाने लेकर गया था। दुष्कर्म करने के बाद वापस छोड़ आया। पुलिस ने आरोपी को मात्र 24 घंटे में ही धर दबोचा। आरोपी की पहचान भीमसेन कॉलोनी निवासी कपिल (30) के रूप में हुई है। महिला थाना प्रभारी नेहा राठी ने बताया कि कपिल का लड़की के घर आना जाना है। वह उसके पिता का दोस्त है। सोमवार रात को लाइट नहीं आ रही थी। बच्ची का पिता लाइट ठीक कराने के लिए बिजली के पोल पर गया हुआ था। रात करीब ग्यारह बजे आरोपी उसके घर आया और कहा कि वह बच्ची को गाड़ी में घुमा कर ले आएगा, ताकि वह लाइट आने तक परेशान न हो। वह अपनी गाड़ी में बिठाकर ले गया और दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को डराया कि वह इस बारे में किसी को न बताए लेकिन घर आकर उसने सारी बात बता दी। मामले की गंभीरता को देखकर परिजन तुरंत महिला थाना बल्लभगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने मामले की गंभीरता को देखकर तुरंत आरोपी की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच-48 और महिला थाना पुलिस को लगाया। क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 प्रभारी राकेश सिंह व महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा राठी की टीम ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर काबू कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने के लिए पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed