{"_id":"686ac8cf92d3f7ba6507225b","slug":"french-will-be-taught-to-government-school-students-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46670-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों को सिखाई जाएगी फ्रेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राजकीय स्कूल के विद्यार्थियों को सिखाई जाएगी फ्रेंच
विज्ञापन
स्कूलों में फ्रेंच भाषा को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा लागू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अगले सत्र से फ्रेंच भाषा पढ़ाई जाएगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
शिक्षा निदेशालय की ओर से पहले चरण में फ्रेंच भाषा पढ़ाने वाले शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। सोमवार को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई, इसमें पहले छह शिक्षकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन शिक्षकों का चयन पहले भेजी गई फ्रेंच भाषा की वीडियो प्रस्तुति के आधार पर किया गया है।
शिक्षा विभाग का मानना है कि यह पहल सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को और ऊंचा उठाएगी और विद्यार्थियों को निजी स्कूलों की तरह अतिरिक्त भाषा कौशल प्राप्त करने का अवसर देगी।
विज्ञापन
वर्जन
राजकीय स्कूलों में फ्रेंच भाषा की पढ़ाई अगले सत्र से शुरू की जाएगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। शिक्षकों की चयन प्रकिया जल्द पूरी हो जाएगी। - जलवंत सिंह, जिला डाइट संयोजक