Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Free shared markets opened at four prominent locations in the city

Faridabad News: शहर के चार प्रमुख स्थानों पर खोले गए फ्री साझा बाजार

Sun, 01 Nov 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Free shared markets opened at four prominent locations in the city
महिला स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद बेच सकेंगे, नहीं लिया जाएगा किराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद के महिला स्वयं सहायता समूहों को नगर निगम ने दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। स्वयं सेवी महिलाओं के लिए शहर के चार प्रमुख स्थानों पर फ्री साझा बाजार खोले गए हैं, जहां पर यह महिलाएं अपने उत्पादों को आमजनों तक पहुंचा सकेंगी। साझा बाजार में दुकान चलाने वाली महिलाओं से दुकान का कोई किराया या स्टॉल शुल्क नहीं लिया जाएगा और यह पूरी तरह से फ्री है।
महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों का संचालन कर रही है। जिसमें महिलाएं विभिन्न तरह के उत्पाद घर पर तैयार करके इसे आमजनों तक पहुंचाती हैं। अब महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए जगह-जगह न जाना पड़े, इसके लिए नगर निगम ने शहर में ही साझा बाजार की व्यवस्था कर दी है। इन साझा बाजारों में महिलाओं को दुकानें और स्टॉल्स उपलब्ध कराए गए हैं। जहां पर महिलाएं अपने उत्पादों को रखकर आमजनों तक पहुंचा सकती हैं। मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि हमारा उद्देश्य महिलाओं को केवल योजनाओं का लाभ देना नहीं, बल्कि उन्हें अपने हुनर और मेहनत के दम पर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए उचित बाजार और अवसर उपलब्ध करवाना है। इसलिए नगर निगम ने निःशुल्क स्थान उपलब्ध करवाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस कदम उठाया है।
विज्ञापन

---
इन स्थानों पर खोले गए हैं साझा बाजार
नगर निगम की ओर से महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए बल्लभगढ़ बस स्टैंड, बल्लभगढ़ के नगर निगम कार्यालय के बाहर, नगर निगम मुख्यालय पर बीके चौक के नजदीक और बड़खल लेक परिसर में साझा बाजार खोले गए हैं। इसका उद्घाटन शनिवार को किया जा चुका है और महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया है कि वह इस योजना का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से समृद्ध बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शहरवासियों से की गई स्थानीय उत्पादों को खरीदने की अपील
महिलाओं को मंच उपलब्ध कराने के साथ ही शहर के लोगों से अपील की गई है कि वह दिवाली की खरीददारी इन्हीं बाजारों से करें। विदेशी उत्पादों का इस्तेमाल करने के बजाय स्थानीय उत्पादों की खरीददारी करें, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती मिले। दिवाली के लिए इन बाजारों में आकर्षक सजावटी सामान, हस्तशिल्प, पूजा सामग्री जैसी सारी चीजें उपलब्ध हैं, जो स्वयं सेवी महिलाओं और उनकी टीम के जरिये खुद तैयार की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed