{"_id":"68fd1a32ca143f84ee0ad4b4","slug":"fraudsters-duped-two-people-of-rs-1075-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54270-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जालसाजों ने दो लोगों से पौने 10 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जालसाजों ने दो लोगों से पौने 10 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
फैशन शो और विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद में साइबर ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने भरोसा जीतकर पौने 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। दोनों ही मामलों में पीड़ितों को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर दिखाए गए झूठे विज्ञापनों के माध्यम से जाल में फंसाया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में सेक्टर-29 हाउसिंग बोर्ड की एक महिला को बच्चों के फैशन शो में भाग लेने का लालच देकर 5 लाख 75 हजार रुपये की ठगी की गई। महिला ने बताया कि उसने 8 अक्तूबर को फेसबुक पर बच्चों के फैशन शो का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर ठगों ने बच्चे का बायोडाटा मांगा और बाद में टेलीग्राम एप डाउनलोड करने को कहा। एप डाउनलोड करने के बाद ठगों ने उसे टास्क पूरा करने पर पैसे मिलने का झांसा दिया। धीरे-धीरे महिला ने अपने और पति के बैंक खातों से 12 बार में 5.75 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उसने मुनाफे की रकम वापस मांगी तो ठगों ने बहाने बनाकर टालना शुरू कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद सेंट्रल थाना पुलिस जांच में जुटी है।
दूसरा मामला ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-82 फ्लोरिडा सोसाइटी निवासी एक एक्सपोर्ट कारोबारी से जुड़ा है। पीड़ित ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर ठगों ने टोकन मनी, रजिस्ट्रेशन फीस और जीएसटी के नाम पर चार लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करवा लिए। कुछ समय बाद जब नौकरी की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी तो उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।