{"_id":"68b1f7de84831652b30fd137","slug":"fraudsters-duped-six-people-of-rs-1955-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50198-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जालसाजों ने छह लोगों से ठग लिए 19.55 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जालसाजों ने छह लोगों से ठग लिए 19.55 लाख रुपये
विज्ञापन
शहर के अलग-अलग इलाके में रहने वाले लोगों ने दी पुलिस को शिकायत
साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ में दर्ज की गई एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने स्मार्ट सिटी के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले छह लोगों से 19.55 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने लकड़ी खरीदने के बहाने, टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क, शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी में तीन, सेंट्रल में एक व बल्लभगढ़ में दो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस टीम अब मामलों में जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है।
पहले मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत सेक्टर-23 निवासी युवक सोनू ने दी है। इनका कहना है कि छह अगस्त को इनसे संपर्क कर ठगों ने लकड़ी खरीदने के नाम पर 64 हजार रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत सूरजकुंड के दयाल बाग कॉलोनी निवासी सूबेदार मस्सवीर आलम ने दी है। इनका कहना है कि 24 अगस्त को इनके बैंक खाते से 3.34 लाख रुपये कट गए। ये रुपये कैसे कटे, इसकी जानकारी इन्हें नहीं है। मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी इलाके के रहने वाले यश चावला ने दी है। इनका कहना है कि 28 व 29 जुलाई को साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के बहाने संपर्क किया। आरोपी ने प्रीपेड टास्क में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 671500 रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
चौथे मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल पुलिस को शिकायत सेक्टर-86 निवासी डॉ. मोहम्मद अनस खान ने दी है। इनका कहना है कि 17 से 28 जून के दौरान आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 3.86 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में इन्हें न तो मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम ही वापस मिली। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
पांचवें मामले में पुलिस को शिकायत बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने दी है। आरोप है कि 12 से 25 जुलाई के दौरान साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क में मुनाफे का झांसा देकर 2.81 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
छठे मामले में साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत आर्य नगर निवासी देवेंद्र ने दी है। युवक का कहना है कि तीन से 14 जुलाई के दौरान साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क के बहाने 219100 रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।