{"_id":"6901123a3e8f0665d402581a","slug":"fraudster-poses-as-fathers-friend-robs-rs-16000-arrested-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118863-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जालसाज ने पिता का दोस्त बनकर 16 हजार हड़पे, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जालसाज ने पिता का दोस्त बनकर 16 हजार हड़पे, गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्जी मैसेज दिखाकर करवाई रकम ट्रांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पलवल की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक व्यक्ति को भरोसे में लेकर 16,000 रुपये हड़प लिए। आरोपी की पहचान सोयब निवासी महु चौपड़ा, थाना फिरोजपुर झिरका (जिला नूंह) के रूप में हुई।
रतिपुर निवासी पीड़ित सुमित फिलहाल हाथरस की एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 25 अक्तूबर की सुबह उनके मोबाइल पर एक अनजान कॉल आई। सामने वाला बेहद अपनत्व से बोला मैं तुम्हारे पापा का दोस्त बोल रहा हूं... थोड़ी गलती हो गई है। तीन हजार की जगह 30 हजार तुम्हारे पापा के कहने पर तुम्हारे खाते में डाल दिए।
सुमित को न कोई शक हुआ, न ही इतना समय कि बैंक बैलेंस देख ले। उधर ठग ने उन्हें एक फर्जी मैसेज दिखाकर यह भरोसा दिला दिया कि पैसा सच में उनके खाते में आ चुका है। पीड़ित ने अलग-अलग नंबरों पर गूगल पे से 16,000 रुपये भेज दिए। जब बैलेंस चेक किया तो ठगी का पता चला पर तब तक कॉल बंद हो चुकी थी। फौरन एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार के मुताबिक जांच में पता चला कि ठगी की रकम नो पेमेंट्स बैंक के खाते में जा रही थी। तकनीकी विश्लेषण और सबूतों के आधार पर 27 अक्तूबर को आरोपी सोयब निवासी महु चौपड़ा, थाना फिरोजपुर झिरका, जिला नूंह को दबोच लिया गया। पुलिस ने उसके पास से वारदात में इस्तेमाल हुए दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।