फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud was being committed through fake call centre, 3 accused arrested

Faridabad News: फर्जी कॉल सेंटर से की जा रही थी ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Jan 2026 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fraud was being committed through fake call centre, 3 accused arrested
क्रेडिट कार्ड पॉइंट रिडीम करने के नाम पर दिया जा रहा था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

दिल्ली के निलोठी इलाके में किराये पर फ्लैट लेकर चलाया जा रहा था फर्जी कॉल सेंटर
आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फर्जी कॉल सेंटर से क्रेडिट कार्ड पॉइंट रिडीम करने के नाम पर ठगी की जा रही थी। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को दिल्ली के निलोठी इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दिल्ली तिलकनगर के तुषार बत्रा, डीडीए कॉलोनी का रेहान और रघुबीर नगर जेजे कॉलोनी का राजू विनोद सांखला शामिल है।
रेहान बिहार मुजफ्फरनगर और राजू विनोद सांखला गुजरात अहमदाबाद का मूल निवासी है। इनसे पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने दिल्ली के निलोठी इलाके में एक फ्लैट किराये पर ले रखा था। इस फ्लैट में बैठकर वे फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। आरोपियों ने क्रेडिट कार्ड पॉइंट रिडीम करने के बहाने शिकायतकर्ता के पास कॉल की थी और उनसे क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर कर ठगी करते थे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को 4 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत फरीदाबाद के सेंट्रल थाना इलाके के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 18 नवंबर 2025 को उनके पास एक व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताया। कॉलर ने शिकायतकर्ता को क्रेडिट कार्ड के वेलकम रिवार्ड पॉइंट रिडीम करने का झांसा देकर एक लिंक भेजा। लिंक खोलने पर शिकायतकर्ता से क्रेडिट कार्ड की जानकारी भरवाई गई और 2 ट्रांजेक्शन में 102799 रुपये ठग लिए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed