{"_id":"66afb7eef51da8e53302fa63","slug":"fraud-of-rs-31-lakh-on-the-pretext-of-upgrading-sim-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-28612-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिम अपग्रेड करने का झांसा देकर 31 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिम अपग्रेड करने का झांसा देकर 31 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जालसाजों ने जवाहर कॉलोनी पार्ट-2 निवासी एक व्यक्ति को सिम अपग्रेड करने का झांसा देकर खाते से करीब 31 लाख रुपये निकाल लिए। व्यक्ति का यह नंबर उसके विभिन्न बैंक खातों से जुड़ा था। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जवाहर कॉलोनी पार्ट-2 निवासी गोविंद राम गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जुलाई को उनके पास एक अनजान नंबर से फोन आया था। उसने कहा कि एयरटेल थैंक्स एप पर जाकर अपनी सिम को अपग्रेड कर लो, नहीं तो 10 जुलाई तक बंद हो जाएगी। उसके कहने पर गोविंद राम ने एयरटेल थैंक्स एप डाउनलोड किया। उसके बाद सिम में सिग्नल बंद हो गए। अगले दिन फिर नए नंबर से उनके दूसरे मोबाइल पर फोन आया। साइबर ठगों ने कहा कि आपकी सिम रात आठ बजे तक आ जाएगी। लेकिन 9 जुलाई को भी सिम नहीं आई तो वह नेहरु ग्राउंड स्थित एयरटेल कंपनी के स्टोर पर गए। वहां मौजूद स्टाफ को सिम के संबंध में जानकारी दी। स्टाफ ने उन्हें दूसरी सिम दे दी।
नई सिम फोन में डालते ही खाते से पैसे कटने के आने लगे मैसेज
उन्होंने जैसे ही नई सिम अपने फोन में डाली, सिम चालू होते ही उनके फोन पर खाते से पैसे कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। पहले खाते से करीब 20 लाख रुपये कटे। उसके बाद एक लाख। इस प्रकार 13 बार में उनके बैंक खातों से 30.84 लाख रुपये कट गए। सभी बैंकों में जाकर अपने खातों से कटी धनराशि के संबंध में जानकारी ली तो पता चला कि सभी खातों से 7 जुलाई को पैसे निकाले गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।