{"_id":"683ca076c7a7f5c4020089f4","slug":"fraud-of-rs-122-crore-on-the-pretext-of-getting-land-in-tilpat-area-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44371-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तिलपत एरिया में जमीन दिलाने का झांसा देकर 1.22 करोड़ रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तिलपत एरिया में जमीन दिलाने का झांसा देकर 1.22 करोड़ रुपये की ठगी
विज्ञापन
दिल्ली निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को दी शिकायत, पेमेंट लेने के बाद जमीन नहीं करा रहे नाम
सेंट्रल थाने में एफआईआर दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी जांच
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। तिलपत एरिया में जमीन दिलाने का झांसा देकर 1.22 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एग्रीमेंट कर रुपये लेने के बाद आरोपी न तो जमीन नाम करा रहे हैं और न ही रुपये ही वापस कर रहे हैं। आर्थिक अपराध शाखा की प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर अब सेंट्रल थाने में साजिश के तहत ठगी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि केस की फाइल आगामी जांच के लिए आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है।
ठगी को लेकर पुलिस को यह शिकायत दिल्ली के बदरपुर एरिया के रहने वाले 68 वर्षीय सुमेन्द्र कुमार ने दी है। इनका कहना है कि साल-2018 में उनकी मुलाकात महेश शर्मा व अन्य से हुई थी। आरोपियों ने तिलपत एरिया में 3500 वर्ग गज जमीन 15500 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से बेचने का एग्रीमेंट किया। कुल 54250000 रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग समय पर दिसंबर 2018 से जून 2019 के दौरान 12211000 रुपये अदा कर दिए। आरोप है कि महेश ने बताया था कि उसने ये जमीन दिनेश, धर्मेंद्र व अन्य से ले रखी है और उसके पास जमीन बेचने का अधिकार है। शिकायतकर्ता ने कई बार महेश व अन्य जिनमें उसका भाई अशोक व सौदा कराने वाला प्रमोद शामिल है, को कहा कि या तो बाकी रुपये लेकर जमीन मेरे नाम कराओ, या फिर मेरे रुपये वापस करो, लेकिन वे हमेशा टरकाते रहे। अब आरोपी धमकी दे रहे हैं कि न तो रुपये वापस करेंगे और न ही जमीन नाम कराएंगे। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।