फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud of five lakhs in the name of IT service

Faridabad News: आईटी सर्विस के नाम पर पांच लाख की ठगी

Fri, 08 Dec 2023 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fraud of five lakhs in the name of IT service
पैसे लेने के बाद कंपनी अधिकारियों ने फोन पर संपर्क किया खत्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। कंपनी को आईटी सर्विस और डेवलपमेंट के नाम पर पैसे लेकर भी काम न करने पर एक कंपनी अधिकारी ने एक निजी कंपनी सहित आठ लोगों के खिलाफ 5 लाख 80 हजार रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पैसे लेने के बाद कंपनी अधिकारियों ने फोन के जरिए संपर्क करना बंद कर दिया। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-4 स्थित मेसर्स पिवोटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधित्व सिद्धार्थ सेजवाल ने बताया कि उन्होंने 4बी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड से निपटने के लिए शुभम गुप्ता को अपनी ओर से अधिकृत किया। 4बी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रदीप मलिक, प्रतीक पाहवा, राजेश गुलाटी ने शुभम गुप्ता से संपर्क किया। आरोपियों ने शुभम गुप्ता को परियोजना के लिए डिजाइन और विकास सेवा रॉयल हेरिटेज आई सेक्टर-70 में स्थित है। उन्होंने मेल के माध्यम से सेवाओं के सभी विवरणों का उल्लेख करके वांछित कार्य की पुष्टि की। पुष्टि के बाद आरोपियों ने 5 लाख 80 रुपये का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन


भुगतान करने के बाद शुभम गुप्ता ने ईमेल व टेलीफोन के माध्यम से आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी कई जवाब नहीं दिया। थाना सदर पुलिस ने 4 बी नेटवर्क्स प्राइवेट लिमिटेड, राहुल यादव (निदेशक), देवेश सिंह (निदेशक), संजय सैनी (निदेशक परियोजना), प्रदीप (अधिकृत प्रतिनिधि), प्रतीक पाहवा (अधिकृत प्रतिनिधि), राजेश गुलाटी (अधिकृत प्रतिनिधि) और निहारिका राजपूत (अधिकृत प्रतिनिधि) के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed