फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud of 50 thousand rupees from young man

बातों में उलझाकर नकली नोट की गड्डी थमाकर युवक से 50 हजार ठगे

Tue, 23 Feb 2021 07:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
fraud of 50 thousand rupees from young man
फरीदाबाद। बैंक से रुपये निकालने गए एक युवक को ठगों ने अपनी बातों में उलझाकर उसके 50 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पर्वतीय कॉलोनी निवासी सुरेश चंद ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह सोहना रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालने गए। रुपये निकालने के बाद जब वह वापस आने लगे तो दो लड़के उनके पास आए और हाथ में नोटनुमा गड्डी दिखाते हुए कहने लगे कि वह पंजाब से आए हैं, उनका यहां बैंक खाता नहीं है। उनके पास दो लाख रुपये हैं। दोनों ठग उन्हें अपनी बातों में उलझाते हुए नजदीक में पीर बाबा के पास ले गए। यहां आरोपियों ने रुमाल में नोटनुमा बंधी एक गड्डी दिखाते हुए कहा कि ये दो लाख की गड्डी है। इसे रख लो उन्हें फिलहाल 50 वाली गड्डी दे दो तब तक इन्हें जमा करा लो वह थोड़ी देर में वापस आ रहे हैं।

सुरेश चंद काफी देर तक उनके आने का इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं आए। जब उसने गड्डी खोली तो उसमें अखबार नोट की साइज में कटिंग करके ऊपर रखे हुए थे और ऊपर नीचे 500-500 के नोट लगाए हुए थे। मुजेसर थाना पुलिस ने दोनों ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed