फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud money had come into the account, accused arrested

Faridabad News: खाते में आए थे ठगी के रुपये, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fraud money had come into the account, accused arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में राजस्थान जोधपुर निवासी 22 साल के आकाश चौधरी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना खाता आगे बेचा था। इसके खाते में ठगी के 28 हजार रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।


गूगल पर रेटिंग की टास्क के बहाने संपर्क कर शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 157798 रुपये की ठगी की ये वारदात सूर्या विहार निवासी व्यक्ति से हुई थी। अक्टूबर 2024 में उनके पास व्हाट्सएप मैसेज आया था। शुरू में गूगल पर रेटिंग टास्क कर घर बैठे कमाई का ऑफर दिया गया। बाद में शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर निवेश करने को कहने लगे। आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने 157798 रुपये निवेश कर दिए। लेकिन न तो मुनाफा मिला और न ही निवेश किए गए रुपये ही वापस किए गए। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच के दौरान अब आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed