फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud in the name of the scrap business

Faridabad News: स्क्रैप कारोबार के नाम पर 65 लाख रुपये की ठगी

Sat, 25 Jul 2026 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of the scrap business
छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, रकम लेने के बाद 50 लाख रुपये और मांगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्क्रैप की आपूर्ति के नाम पर 65 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अदालत और डीसीपी मुख्यालय की अनुमति के बाद दर्ज मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) सेंट्रल को सौंपी गई है।

शिकायतकर्ता रोहित सिंघल और अन्य साझेदारों ने आरोप लगाया कि अशफाक अहमद ने उनकी मुलाकात उमेश महतो, उसकी पत्नी सुमिता कुमारी, देवाशीष सिन्हा, जितेंद्र और शिल्पी से कराई। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी कंपनी स्कोरिया इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को झारखंड की एक स्टील कंपनी का स्क्रैप बेचने का अधिकार प्राप्त है। इस भरोसे पर 2 अगस्त 2024 को बिक्री-खरीद का अनुबंध किया गया और कंपनी के खाते में 65 लाख रुपये जमा करा दिए गए।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, रकम मिलने के बाद आरोपियों ने न तो स्क्रैप की आपूर्ति की और न ही कंपनी का निरीक्षण कराया। इसके बजाय माल उपलब्ध कराने के नाम पर 50 लाख रुपये और जमा कराने की मांग की गई। जांच में शिकायतकर्ताओं को पता चला कि आरोपियों का संबंधित कंपनी के साथ कोई वैध अनुबंध नहीं था। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर सुमिता कुमारी ने झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने और अन्य आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 24 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 336(3), 338, 340(2) और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच ईओडब्ल्यू सेंट्रल को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed