फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud in the name of flight, hotel, cab and helicopter booking for Amarnath Yatra

Faridabad News: अमरनाथ यात्रा के लिए फ्लाइट, होटल, कैब व हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी

Fri, 10 Jan 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of flight, hotel, cab and helicopter booking for Amarnath Yatra
साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी एरिया में किराना की दुकान चलाने वाले कारोबारी से अमरनाथ यात्रा के लिए फ्लाइट, होटल, कैब व हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी कर ली गई। ऑनलाइन सर्च कर टूर एंड टेवल एजेंट का नंबर लिया था। आरोपी ने बुकिंग का कंफर्म दावा करते हुए 4 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि बाद में एजेंट गाली-गलौज करने लगा। बुकिंग कैंसिल कर रुपये भी वापस नहीं किए।


साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। एनआईटी एरिया निवासी मनीष गुप्ता ने शिकायत पुलिस को दी है। इन्हें जुलाई 2024 में परिवार व दोस्तों के साथ अमरनाथ यात्रा पर जाना था। इसके लिए ऑनलाइन सर्च कर टूर एंड ट्रेवल एजेंट देख रहे थे। इस दौरान ऑनलाइन आर के टूर ट्रेवल्स का नंबर मिला और उस पर संपर्क किया गया। आरोपी ने बातचीत करते हुए कहा कि आपके टूर के लिए फ्लाइट टिकट, पांच सितारा होटल में बुकिंग, दो कैब और अमरनाथ गुफा तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग हो जाएगी। आरोपी ने अपना खाता नंबर देकर 4 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। लेकिन बुकिंग की डिटेल कई दिनों तक नहीं दी और टरकाता रहा। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा और कहा कि बुकिंग कैंसिल कर रुपये वापस कर दूंगा। लेकिन बाद में रुपये भी वापस नहीं किए। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed