फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fraud gold chain and ring in faridabad

युवक को झांसा देकर चेन-अंगूठी ठगी

Thu, 27 Aug 2020 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
fraud gold chain and ring in faridabad
बल्लभगढ़। सब्जी मंडी में काम से आए युवक को बातों में उलझाकर दो लोगों ने सोने की चेन व अंगूठी ठग ली और फरार हो गए। युवक को जब तक मामला समझ में आया तब तक दोनों वहां से जा चुके थे। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कन्हैया लाल ने पुलिस को बताया कि वह बनियावाड़ा का रहने वाला है। वह सब्जी लेने के लिए मंडी गया था। मंडी में उसे दो लोग मिले। दोनों उससे काफी देर तक बातें करते रहे। उन दोनों ने कन्हैया को बातों में उलझा लिया और कहा कि उन्हें कंपनी से पैसे मिले हैं। दोनों ने कन्हैया से कहा कि वे उन पैसों को आपस में बांट लेते हैं। कन्हैया उनकी बातों में आ गया और उनके साथ चल दिया।
विज्ञापन

कन्हैया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अग्रवाल धर्मशाला के पास पहुंचकर दोनों लोगों ने सोने की चेन व अंगूठी निकाल ली। कुछ समय बाद उसे एहसास हुआ कि उन दोनों ने उसके साथ धोखाधड़ी कर ली है। ठगी की शिकायत लेकर थाना आदर्श नगर पहुंचा। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed