फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud from people in the name of oxygen cylinder

ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर लोगों से ठगी

Fri, 14 May 2021 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fraud from people in the name of oxygen cylinder
फरीदाबाद। कोरोना महामारी के दौरान जहां एक तरफ लोग बीमारी से जंग लड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके तीमारदार इलाज के लिए ठगी का शिकार हो रहे हैं। साइबर ठग कोविड संक्रमित परिवारों की मजबूरी का फायदा उठाने में से भी नहीं चूक रहे हैं। ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर ठगी करने के दो मामले साइबर थाने में दर्ज हुए हैं। आरोपियों ने ई-वॉलेट के जरिये रुपये मंगवा लिए और सिलिंडर उपलब्ध नहीं कराया।
विज्ञापन

पार्क ग्रेंड्यूरा सोसायटी निवासी सुमित भाटिया ने पुलिस को बताया कि उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। उन्हें नहीं पता था कि इसे कहां से और कैसे मंगवाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन सर्च किया। यहां उन्हें एमएस मेडिफ्लिक्स इंजीनियरिंग नाम की एक एजेंसी की साइट दिखी। एजेंसी के दिए नंबर पर फोन किया तो फोन उठाने वाले ने कहा कि उनकी कंपनी सिलिंडर की होम डिलीवरी कर देगी। सुमित ने दो सिलिंडर का ऑर्डर दे दिया और ई-वॅालेट से 97 हजार रुपये एजेंसी के बताए नंबर पर भेज दिए। कई दिन बीत जाने के बाद भी जब सिलिंडर की डिलीवरी नही हुई तो सुमित ने एजेंसी के नंबर पर दोबारा फोन किया। कंपनी का नंबर बंद मिला।
विज्ञापन

दूसरे मामले में आनंदपाल नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके परिवार के सदस्य को कोरोना हो गया था। इसके लिए ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। उन्होंने कुछ देर ऑनलाइन सिलिंडर के लिए सर्च किया। फेसबुक पर उन्होंने एक विज्ञापन देखा, जिसमें 13 हजार रुपये में 50 लीटर का ऑक्सीजन सिलिंडर देने की बात लिखी हुई थी। उन्होंने विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर फोन किया। आरोपी ने 1500 रुपये ई-वॉलेट से एडवांस में मंगाए। आनंदपाल ने रुपये भेज दिए। रुपये मिलने के बाद आरोपी ने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार का कहना है कि इन दिनों ऑक्सीजन सिलिंडर व दवाइयों के नाम पर लोग ठगी कर रहे हैं। इनसे सचेत रहना चाहिए। दोनों मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed