फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud committed by luring with the promise of profits

Faridabad News: मुनाफा दिलाने का लालच देकर 17.50 लाख की ठगी

Thu, 06 Aug 2026 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Fraud committed by luring with the promise of profits
बल्लभगढ़। शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का लालच देकर 17.50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मेरठ के सोमदत्त विहार निवासी सतीश चंद अग्रवाल ने बताया कि उनकी पहचान करीब पांच वर्ष पहले फरीदाबाद के न्यू बसेलवा कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार शर्मा से हुई थी। आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले 14 अगस्त 2025 को आरोपी ने उन्हें अपने घर बुलाकर शेयर बाजार में निवेश की विशेष स्कीम बताई। आरोपी ने दावा किया कि निवेश की गई राशि पर हर महीने 10 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। आरोपी की बातों पर विश्वास कर उन्होंने अलग-अलग तिथियों में कुल 17.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने मुनाफा और अपनी मूल राशि वापस मांगी तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बुधवार को शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed