फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fraud committed by deceiving someone with a promise to exchange an old five-rupee note featuring a tractor print.

Faridabad News: पांच रुपये के पुराने ट्रैक्टर छपे नोट के बदले एक करोड़ रुपये का झांसा देकर ठगी

Sun, 26 Jul 2026 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fraud committed by deceiving someone with a promise to exchange an old five-rupee note featuring a tractor print.
एयरपोर्ट, कस्टम, जीएसटी व अन्य शुल्क के नाम पर रकम जमा कराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फेसबुक पर पुराने नोट खरीदने का विज्ञापन देखकर संपर्क करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने पांच रुपये के पुराने ट्रैक्टर छपे नोट के बदले एक करोड़ रुपये देने का झांसा देकर एयरपोर्ट फीस, कस्टम, जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर 1.02 लाख रुपये ठग लिए।

सेक्टर-आठ निवासी सुनील कुमार जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर पुराने सिक्के और नोट खरीदने संबंधी एक विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सचेंज बायर कंपनी का प्रतिनिधि बताया और उनके पास मौजूद पांच रुपये के ट्रैक्टर छपे पुराने नोट की तस्वीरें मंगवाईं। पीड़ित के अनुसार तस्वीरें भेजने के बाद आरोपियों ने नोट के बदले एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की। इस पर विश्वास दिलाते हुए कहा गया कि भुगतान से पहले एयरपोर्ट फीस, सिक्योरिटी फीस, कस्टम फीस, सेल टैक्स और जीएसटी सहित अन्य औपचारिक शुल्क जमा कराने होंगे। आरोपियों ने भरोसा दिया कि सभी शुल्क जमा होते ही पूरी राशि खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 14 जुलाई से 21 जुलाई के बीच पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में कई किस्तों में कुल 1,02,267 रुपये जमा करा दिए। रकम जमा होने के बाद भी आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और बहाने बनाते रहे। तब सुनील कुमार जैन को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed