{"_id":"6ac28d4611265c786103e532","slug":"fraud-against-private-companies-by-manipulating-scrap-weight-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81801-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्क्रैप के वजन में हेराफेरी कर निजी कंपनियों से धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्क्रैप के वजन में हेराफेरी कर निजी कंपनियों से धोखाधड़ी
विज्ञापन
सेक्टर-55 स्थित हनुमान मंदिर के पास एक ही नंबर की दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्क्रैप के वजन में हेराफेरी कर निजी कंपनियों से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने सेक्टर-55 स्थित हनुमान मंदिर के पास एक ही नंबर की दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी हैं।
पुलिस ने आजमगढ़ निवासी चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई प्रेमपाल की शिकायत पर थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। तीन-चार अक्तूबर की दरमियानी रात पुलिस टीम सोहना टी-पॉइंट पर गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि ट्रैक्टर मालिक राशिद अहमद निवासी जलाली, अलीगढ़ अपने चालक अशोक और अन्य साथियों के साथ मिलकर कंपनियों से निकलने वाले स्क्रैप के वजन में धोखाधड़ी करता है। आरोपी पहले असली नंबर वाले फार्मट्रैक 60 ट्रैक्टर से कंपनी से अधिक मात्रा में स्क्रैप भरवाते थे। कांटा (वजन) कराने से पहले वे रास्ते में फर्जी नंबर प्लेट लगे दूसरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को खड़ा कर देते थे, जिसमें कम स्क्रैप भरा होता था। कांटे पर असली ट्रैक्टर की जगह कम वजन वाला दूसरा फर्जी ट्रैक्टर ले जाकर कंपनी के साथ धोखाधड़ी की जाती थी।
चेसिस नंबर से खुली पोल
सूचना के आधार पर जब पुलिस ने सेक्टर-55 में छापा मारा तो दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी मिलीं। एक ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर भाग गया, जबकि दूसरे ट्रैक्टर के चालक अशोक निवासी आजमगढ़, हाल निवासी जीवन नगर को पुलिस ने पकड़ लिया। जब दोनों ट्रैक्टरों की जांच की गई तो दोनों के बंपर पर एक ही नंबर दर्ज मिला। साइबर सेल की मदद से चेसिस व इंजन नंबर की जांच करने पर सामने आया कि एक ट्रैक्टर का असली नंबर UP81BR2351 है और उसका मालिक फराज है, जबकि दूसरे का नंबर UP81BQ2381 है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ई-साक्ष्य एप पर मौके की वीडियोग्राफी कराई और दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में ले लिया। थाना सेक्टर-58 में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।