फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Four years later, on the orders of the court, an FIR was lodged against three youths for setting off firecrackers from a bike.

Faridabad News: बाइक से पटाखे छोड़ने के आरोप में तीन युवकों पर कोर्ट के आदेश पर चार साल बाद एफआईआर

Thu, 25 Dec 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four years later, on the orders of the court, an FIR was lodged against three youths for setting off firecrackers from a bike.
पीड़ित ने 25 मार्च 2022 को आदर्श नगर थाने में शिकायत दी थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बाइक से पटाखे छोड़ने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन युवकों के खिलाफ 4 साल बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर निवासी बाली यादव ने अदालत में दायर इस्तगासा में कहा कि खटीक वाड़ा निवासी पुष्कर पंडित व उसके दो दोस्त आए दिन उसकी गली में बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ते हैं। आरोप है कि इस दौरान आरोपी गली की बहन- बेटियों को भी छेड़ते हैं। विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं।

आरोप है कि 18 मार्च 2022 को धुलेंडी के दौरान शाम को पुष्कर पंडित अपने दो साथियों के साथ बुलेट बाइक से पटाखे फोड़ते हुए उसके घर के सामने से गुजरा। जिस पर उन्होंने बाइक सवारों को आवाज देकर रोका और आरोपियों को समझाया की यह गलत है। आरोप है कि तीनों नशे में थे और आरोपियों ने उनके साथ बाइक से उतरने के बाद मारपीट शुरू कर दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपी उसकी जेब से 2200 रुपये भी लूटकर भाग गए। उनको उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर चोटों के कारण उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया । परिवार वालों ने उसका इलाज एक निजी अस्पताल में करवाया। जहां करीब एक लाख रुपये खर्च हुए।
विज्ञापन


इस संबंध में 25 मार्च 2022 को आदर्श नगर थाने में शिकायत दी। मगर आरोपियों पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद 7 अप्रैल 2022 को पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी। जिन्होंने उनकी शिकायत आदर्श नगर थाने को रेफर की। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसके बाद अदालत में इस्तगासा दायर की। अदालत ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने चार साल बाद आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed